देवभूमि ऋषिकेश

 

देवभूमि ऋषिकेश

उत्तराखंड़ में स्थित यह छोटा सा स्थान हमेशा पर्यटकों से पटा रहता है। और यहाँ आने का मुख्य कारण है, यहाँ की खुबसूरती यहाँ कि यह  सुंदरता मात्र लोगों के तन और मन को ही अपनी ओर आकर्षित नहीं करता अपितु मनुष्य का ह्रदय भी देवभूमि ऋषिकेश में खींचा चला आता है।

यहाँ का वातावरण ऐसा प्रतीत होता है मानो आत्मा का परमात्मा से मिलन हो गया हो। यहाँ की सुंदरता के प्रतीकों में-



1)   गंगा आरती
 

संध्या का वह समय वाह! मानो ईश्वर स्वयं धरती पर अवतरीत हो गए हो, चारों ओर घंटियों का स्वर मानों किसी ने एक सुंदर संगीत की रचना कर डाली हो, प्रज्जवलित दीपों की सुगंध पूरे आकाश को सुगंधित कर देती है।

 

2)   परमार्थ निकेतन

 

परमार्थ निकेतन उत्तराखंड का सबसे पवित्र आश्रम है, यह आश्रम जो ऋषिकेश में ही स्थित है अपने शांतिमय वातावरण, पवित्रता, सुंदर उद्दान के लिए बेहद ही प्रसिध्द स्थल है, यहाँ का मौन वातावरण आत्मा परमात्मा के मिलन का एक अच्छा स्थल है।



1)    रामझूला
 

 ऋषिकेश में जगमगाती रोशनी से सजा पुल, यदि आपको दिख जाए तो समझ जाएँ कि आप कहीं और नहीं बल्कि रामझूला में हैं। रामझूला वह पुल है, जहाँ से आप गंगा मईया के सुंदर दर्शन कर सकते हैं। इसी प्रकार लक्ष्मण झूला भी यहाँ का एक अप्रतिम पुल है।

 


2)    त्रिवेणी घाट

 

ऋषिकेश में जाएँ और त्रिवेणी घाट ना जाएँ तो समझ जाएँ कि आपने ईश्वर को करीब से महसूस करने का मौका खो दिया। यहाँ के बाज़ार की चकाचौंध और गंगा नदी की लहरों की कलकल पुरे वातावरण को चार चाँद लगा देती है।

 




ऋषिकेश की ख़ुबसूरती इन्हीं स्थलों तक ही सीमित नहीं है। ऋषिकेश को और बेहतर तरीके से समझने के लिए एक बार यहाँ का रुख़ अवश्य करें।


Comments